MP News : बेवफाई से नाराज प्रेमी ने माशूका को मार डाला, हत्या का वीडियो भी बनाया
Angry lover killed Mashuka due to infidelity, also made video of murder
भारत
चेतना मंच
11 Nov 2022 10:39 PM
MP News : जबलपुर। माशूका की बेवफाई से आशिक इतना क्रूर हो गया कि उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। हैवान आशिक ने न सिर्फ मासूका को मार डाला, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया। वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें साफ दिख रहा है कि हैवान ने युवती को धारदार हथियार से वार कर मार डाला। यह खौफनाक वारदात दो दिन पहले शहर के मेखला रिसॉर्ट में हुई थी।
MP News :
जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हैवान आशिक ने बेवफाई होने का हवाला दिया है। धारदार हथियार से युवती की हत्या की गई थी। दो दिन पहले मेखला रिसोर्ट के रूम नम्बर पांच में युवती की लाश मिली थी। घटना तिलवारा थाना क्षेत्र के मेखला रिसोर्ट में हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती जबलपुर के कुंडम की रहने वाली थी। फरार आरोपी युवक गुजरात का रहने वाला है।
[video width="1440" height="1080" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/11/sdfg.mp4"][/video]