MP News : पुलिस से नाराज केंद्रीय मंत्री ने की पुलिस की सुरक्षा छोड़ने की घोषणा
Annoyed with the police, the Union Minister announced to leave the security of the police
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:43 PM
दमोह। आत्महत्या के एक मामले में अपने समर्थकों को मुकदमे से बचाने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपनी दमोह पुलिस की सुरक्षा छोड़ने की घोषणा की। बाद में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस जांच को अपराध जांच विभाग के हाथों में सौंप दिया, जिसे इन वरिष्ठ नेता को संतुष्ट करने की कवायद समझा जा रहा है। दरअसल, एक व्यक्ति की आत्महत्या मामले में मंत्री के समथकों के खिलाफ दमोह पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसी बात से केंद्रीय मंत्री नाराज हैं।
MP News
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी : मिश्रा
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पार्टी के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता हैं। हमने इस घटना का गंभीर संज्ञान लिया है। यह मामला सीआईडी को सौंपने का आदेश जारी किया गया है। दोषी बख्शे नहीं जायेंगे। पटेल की भावना का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसी अटकलें हैं कि ओबीसी नेता पटेल अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार हो सकते हैं।
दुकान के सेल्समैन ने कर ली थी आत्महत्या
दमोह में एक राशन दुकान के सेल्समैन विक्रम रोहित ने पांच दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस सिलसिले में दमोह नगर पालिका में पटेल के प्रतिनिधि यशपाल ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
MP News
कामयाब नहीं होंगे मंसूबे
पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मेरी सहानुभूति उस युवक के साथ है, जिसने आत्महत्या कर ली। लेकिन, जो लोग झूठे मामले बनाते हैं या दबाव बनाने के लिए ऐसे मामले बनवाते हैं, उन्हें ध्यान से सुन लेना चाहिए कि उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि दमोह पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई की है। मैं पुलिस अधीक्षक और कार्रवाई के खिलाफ हूं। यशपाल ठाकुर मेरे कार्यकर्ता और एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं। इसमें शिकायत अन्य लोगों के नाम भी आये हैं। मेरा नाम भी वहां है, इसलिए मुझ पर भी आरोप लगाया जाना चाहिए।
पुलिस ने जल्दबाजी में की कार्रवाई
उन्होंने कहा कि मैं हर कीमत पर उनके साथ हूं। मैंने कहा था कि विस्तृत जांच की जानी चाहिए, लेकिन पुलिस ने हैंडराइटिंग विशेषज्ञ से जांच कराए बिना जल्दबाजी में कार्रवाई की। पुलिस को ऐसी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। मैं इसका कड़ा विरोध करता हूं। मंत्री ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता वे दमोह पुलिस की सेवाएं नहीं लेंगे। मंत्री ने कहा कि मैं दमोह पुलिस की कोई भी सेवा नहीं लूंगा। आज ही मैं उनकी सुरक्षा छोड़ रहा हूं। मेरी निजी सुरक्षा को छोड़कर, दमोह पुलिस का कोई भी जवान मेरे बंगले पर या मेरे साथ तैनात नहीं होगा।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#mpnews #ministerprahladpatel