MP News: म.प्र. में खरगोन जिले में बस पुल से गिरी, 15 की मौत और 25 घायल
MP News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 03:35 AM
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गये।
MP News
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई। बस डोंगरगांव के पास बोराद नदी के पुल से सूखी नदी में गिर गई।
एमपी के गृह मंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विस्तृत समाचार की प्रतिक्षा है ...
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।