MP News : शाजापुर में बस-ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, 14 घायल
Four killed, 14 injured in bus-truck collision in Shajapur
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:35 AM
शाजापुर (मप्र)। मध्य प्रदेश में शाजापुर जिले के मक्सी कस्बे के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सुबह पांच बजे हुआ हादसा
मक्सी थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक विवाह समारोह में शामिल होने अहमदाबाद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि शाजापुर जिले के दोंटा गांव के पास बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई।
मृतकों में दो महिलाएं और एक नाबालिग
इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में दो महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए उज्जैन ले जाया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।