MP News : 86 घण्टे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचायी जा सकती मासूम तन्मय की जिंदगी
MP News: Innocent Tanmay's life could not be saved even after 86 hours of rescue operation.
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 05:05 AM
MP News : बीते चार दिन से लगातार जिंदगी की जंग लड़ते हुए बोरवेल में गिरे तन्मय ने आख़िरकार हार मान ली। एक लम्बे इंतज़ार और कड़ी मशक्क़त के बाद उसे बाहर तो निकाला गया लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। घटना मध्य प्रदेश के बैतूल नामक स्थान की है जहाँ 8 साल का तन्मय अचानक 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। यह घटना 6 दिसम्बर की है और उसके बाद से लगातार चार दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज 10 दिसम्बर को तन्मय को बोरवेल से बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन अस्पताल में परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारिजनों के लिए यह काफ़ी मुश्किल घड़ी है।
MP News :
किनअड़चनोंकासामनाकरनापड़ारेस्क्यूटीमको?
86 घंटो तक चले इस लम्बे ऑपरेशन में एक नहीं बल्कि कई बाधाएँ सामने आयीं। एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की टीमों ने मिलकर सुरंग खोदी लेकिन बीच बीच में काफ़ी स्थानों पर पानी का रिसाव देखने को मिला जिसके कारण यह ऑपरेशन लगातार लम्बा खिंचता चला गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए सात फीट की गहरी ड्रिलिंग भी की गयी थी। लेकिन इन सबके बावजूद टीम को निराशा ही हाथ लगी। सुरंग के मार्ग में मिली चट्टानों को तोड़ने के लिए मशीन का भी प्रयोग किया गया और बच्चे के करीब पहुँचने पर हाथ से खुदाई करने का निर्णय हुआ।
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सभी तन्मय की जिंदगी की दुआ मांग रहे थे। स्कूल के बच्चे व अभिभावक सभी ने गायत्री मन्त्र का पाठ भी किया।
इस तरह से खुले हुए बोरवेल सरकार की लापरवाही एवं लचर कार्यप्रणाली को दिखाते हैं। बीते समय में ऐसे कई केस देखे गए हैं जिनमें मासूमों ने गड्ढे में गिर कर अपनी जिंदगी को खतरे में डाला है। ऐसे में तत्काल प्रभाव के साथ इन खुले हुए बोरवेल और गड्ढों को खत्म करने का कार्य किया जाना चाहिए।