
letter to mom[/caption]
पत्र में छोटे भाई से ही ज्यादा प्यार करने की शिकायत की गई है। बच्चे के लापता होने की सूचना पर पुलिस व जीआरपी अलर्ट हो गई। करीब 12 घंटे में पुलिस की टीमों ने उसे रतलाम से ढूंढ निकाला। ये पूरा मामला कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मासूम को कोटा लाकर परिजनों को सुपुर्द किया। जैसे ही बच्चे ने मां को देखा, दोनों लिपटकर फफक पड़े।