MP News : एमपी में 23 जिलों के एसपी बदलने की तैयारी, आईजी-डीआई भी बदले जाएंगे
Preparation to change SP of 23 districts in MP, IG-DI will also be changed
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:19 AM
Bhopal : भोपाल। हिमाचल प्रदेश का चुनाव बीत चुका है। गुजरात का भी बीतने वाला है। इसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नंबर है। चुनावों के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी की जा रही है। इनमें 23 जिलों के एसपी बदले जाएंगे। इसके साथ ही 50 से ज्यादा एएसपी, डीएसपी और कई आईजी-डीआईजी का भी तबादला किया जाएगा। तबादला सूची तैयार है। जल्द ही तबादला आदेश ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।
MP News :
हालांकि तबादलों की वजह ये बताई जा रही है कि जिन अफसरों के फील्ड में तीन साल पूरे हो चुके हैं, उनका तबादला किया जा रहा है। इसके अलावा प्रमोशन और परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी पैमाना है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने कहा कि ये सब तो बहाने हैं, दरअसल चुनाव से पहले बीजेपी सरकार अपने चहेते अफसरों की जमावट कर रही है।
ट्रांसफर लिस्ट में इन जिलों के एसपी शामिल हैं। धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह, हरदा एसपी मनीष अग्रवाल, ग्वालियर एसपी अमित सांघी, सिंगरौली के वीरेंद्र सिंह, जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, आगर एसपी राकेश कुमार सगर, बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद, देवास एसपी शिवदयाल, खंडवा एसपी विवेक सिंह, छतरपुर एसपी सचिन शर्मा, भोपाल डीसीपी साईं कृष्णा थोटा, दतिया एसपी अमन राठौड़ शामिल हैं। इसके अलावा छिंदवाड़ा के एसपी विवेक अग्रवाल और नरसिंहपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव डेपुटेशन पर केंद्र में जाएंगे। इसलिए इनकी जगह भी नए पुलिस अधीक्षक को जिलों की कमान सौंपी जाएगी।
MP News :
नई ट्रांसफर सूची में प्रमोटी आईपीएस अफसरों को फील्ड की पोस्टिंग मिल सकती है। एसपी स्तर के कुछ पुलिस अफसरों का प्रमोशन होने से उन्हें भी नयी पदस्थापना मिलेगी। इनमें रीवा एसपी नवीन भसीन, सागर एसपी तरुण नायक, सीधी एसपी मुकेश श्रीवास्तव, उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ला, विदिशा एसपी मोनिका शुक्ला, कटनी एसपी सुनील कुमार जैन,
राजगढ़ एसपी अवधेश गोस्वामी, डीसीपी ट्रैफिक महेंद्र चंद्र जैन प्रमोशन के बाद डीआईजी बनेंगे।
गृह विभाग ने ट्रांसफर लिस्ट को तैयार कर ली है। बस आदेश जारी होने की देर है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार अपने पसंदीदा अफसरों को मनमाफिक पोस्टिंग दे रही है।