MP News : शातिर ठगों का शातिर कारनामा, उमरा जाने वाले जायरीनों के साथ किया ये काम
MP News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:35 AM
MP News : इंदौर (मध्य प्रदेश)। उमरा की धार्मिक यात्रा के सस्ते हवाई टिकट दिलाने के नाम पर देशभर के जायरीन को कम से कम 50 लाख रुपये का चूना लगाने के आरोप में इंदौर पुलिस ने दो लोगों को मंगलवार को मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
MP News
बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजक्किर खान और सैफ खान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं और इन दिनों मुंबई में रह रहे थे।
इसमें कहा गया है कि दोनों पर आरोप है कि उमरा की धार्मिक यात्रा के सस्ते हवाई टिकट दिलाने के नाम पर उन्होंने अलग-अलग राज्यों के जायरीन से कम से कम 50 लाख रुपये अपने बैंक खातों में जमा कराए।
इसके मुताबिक आरोपियों ने अपने बैंक खातों से ऑनलाइन भुगतान करते हुए मुंबई से जेद्दा के हवाई टिकट बुक किए, लेकिन बाद में कथित ठगी के चलते इन्हें रद्द करा दिया जिससे टिकटों की राशि वापस उनके खातों में आ गयी।
बयान में कहा गया है कि आरोपियों की ठगी के जाल में फंसे जायरीन में इंदौर के साथ ही दिल्ली, कोलकाता, मुरादाबाद, देवरिया और देश के अन्य शहरों के लोग शामिल हैं।
इसके मुताबिक दोनों आरोपी इनाम में धन की पेशकश करने वाले ऑनलाइन गेम खेलने के आदी हैं और जायरीन से ठगी के मामले की उनके खिलाफ विस्तृत जांच जारी है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।