MP Police Bharti 2025: 7500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, किसी भी राज्य से कर सकते हैं अप्लाई
भारत
चेतना मंच
15 Sep 2025 01:58 PM
MP Police Bharti 2025: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन के लिए सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि किसी भी राज्य का नागरिक आवेदन कर सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है।
उम्र सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 29 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के साथ अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे पूरी करें आवेदन प्रक्रिया
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। वहां सबसे पहले प्रोफाइलिंग कर पंजीकरण पूरा करना होगा। इसके बाद लॉग इन करके आवेदन पत्र को भरें और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। आवेदन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 560 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 310 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त सभी अभ्यर्थियों को 60 रुपये पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।