MP Political News : विधानसभा सत्र के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति
Congress made a strategy for the assembly session
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:34 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर अपनी राज्य इकाई के प्रमुख कमलनाथ के नेतृत्व में बैठक की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का संकल्प लिया।
भ्रष्टाचार और पेशाब कांड होगा मुख्य मुद्दा
पार्टी विधायक तरुण भनोट ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस 28 मई को उज्जैन के महाकाल गलियारे में मूर्तियों के ढहने, सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग (जिसमें सरकारी फाइलें नष्ट हो गईं) तथा सीधी में पेशाब की घटना जैसे मुद्दे उठाएगी।
मूर्तियों के निर्माण में आ रही भ्रष्टचार की बू
कांग्रेस ने दावा किया कि महाकाल गलियारा प्रकरण में मूर्तियों के निर्माण में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। सतपुड़ा भवन में लगी आग में कई फाइलें नष्ट हो गईं, ताकि राज्य में भाजपा सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यों के सबूत मिटाया जा सके।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#mppoliticalnews #kamalnath #congress