MP Teacher Recruitment 2025: 13089 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी
भारत
चेतना मंच
29 Jul 2025 04:46 PM
MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में 13089 शिक्षक पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती संबंधितम मुख्य जानकारी
विभाग का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
पद का नाम: शिक्षक
कुल पदों की संख्या: 13089
स्थान: मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण
आधिकारिक वेबसाइट: esb.mp.gov.in
योग्यता और पात्रता
एमपी टीचर भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थी को स्नातक (Graduation) के साथ एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)।
निवास: उम्मीदवार मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
स्वास्थ्य और आचरण: शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और अच्छा आचरण आवश्यक।
रोजगार पंजीयन: रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹500/-
OBC/SC/ST: ₹250/-
भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतनमान के तहत वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।
चयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों पर आधारित होगा:
1. लिखित परीक्षा
2. दस्तावेज सत्यापन
3. चिकित्सा परीक्षण
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
समय अवधि: 2 घंटे
कुल प्रश्न: 100 (वस्तुनिष्ठ प्रकार)
कुल अंक: 100
भाषा: हिंदी और अंग्रेजी
ऋणात्मक अंकन: हाँ
सिलेबस के मुख्य विषय
कंप्यूटर ज्ञान – 20 प्रश्न (20 अंक)
हिंदी व्याकरण – 10 प्रश्न (10 अंक)
अंक शास्त्र – 20 प्रश्न (20 अंक)
सामान्य ज्ञान – 20 प्रश्न (45 अंक)
मानसिक क्षमता – 10 प्रश्न (10 अंक)
सामयिकी – 10 प्रश्न (10 अंक)
एमपी सामान्य ज्ञान – 10 प्रश्न (10 अंक)
परीक्षा केंद्र
परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा आदि में किया जाएगा।
आवेदन सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रारंभ: 18 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 6 अगस्त 2025
परीक्षा तिथि: 31 अगस्त 2025
आवेदन कैसे करें?
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
1. आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
2. विभागीय विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. लॉगिन या नया रजिस्ट्रेशन करें।
5. अपनी संपूर्ण जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
7. आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट रखें।
Bihar Police Constable Bharti 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन!