MPESB Teacher Bharti Result Out: रिजल्ट चेक करें एक क्लिक में, जानें आगे की प्रक्रिया
भारत
चेतना मंच
26 Sep 2025 12:12 PM
MPESB Teacher Bharti Result 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य में 9882 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। अब परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
1.85 लाख में से 1.60 लाख ने दी परीक्षा
इस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 1.85 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 1.60 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन 20 से 29 अप्रैल 2024 तक मध्य प्रदेश के 11 बड़े शहरों—भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया गया था।
विभिन्न विषयों में हुई परीक्षा
भर्ती परीक्षा विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, खेल, संगीत (गायन-वादन) और नृत्य के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अब मेरिट लिस्ट तैयार की गई है और पास होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में बुलाया जाएगा।
रिजल्ट का इंतज़ार खत्म:
एमपी शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में हुई देरी से नाराज अभ्यर्थी कई दिनों से MPESB कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि परिणाम जारी न होने से उनकी तैयारी और करियर पर असर पड़ रहा है। आखिरकार बोर्ड ने अब रिजल्ट जारी कर दिया है जिससे सफल उम्मीदवारों में खुशी की लहर है।
जाने आगे की प्रक्रिया
रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन चरणों को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों की नियुक्ति सुनिश्चित होगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम चयन सूची में शामिल हुआ है, वे अब जल्द ही स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत शिक्षक के पद पर नियुक्त हो सकेंगे।
IIMs लेकर आए हैं करियर बूस्टर्स, जानिए टॉप ऑनलाइन कोर्सेस