
Mufasa : बैरी जेनकिंस के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मुफासा: द लॉयन किंग' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म बॉलीवुड की 'वनवास' के साथ टकराई है, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी 'मुफासा' की ओर ज्यादा दिखाई दे रही है। जंगल में अकेले अनाथ शावक मुफासा की कहानी भारतीय दर्शकों को खूब भा रही है। इस कारण फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी शुरुआत की।