Mulayam Singh Yadav : जनता के दिल में अमिट छाप छोड़ गए हैं मुलायम सिंह यादव : मदन भैया
Former MLA Madan Bhaiya
भारत
RP Raghuvanshi
10 Oct 2022 10:44 PM
Mulayam Singh Yadav : लोनी। खेकड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मदन भैया ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन को संघर्ष की राजनीति के एक युग का अंत बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
Mulayam Singh Yadav :
पूर्व विधायक मदन भैया ने अपने शोक संदेश में कहा कि शायद प्रकृति को भी धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के जाने का पूर्वाभास हो गया था। धरती पुत्र के जाने के दु:ख में आकाश ने धरती को जल रूपी गमगीन आंसुओं से सराबोर कर दिया है। पूर्व विधायक ने कहा किमुलायम सिंह धरतीपुत्र के साथ साथ वास्तव में एक ऐसे नेता थे जिनकी बदौलत लोकतंत्र जीवित है। नेताजी का समस्त जीवन दबे, कुचले, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के उत्थान की लड़ाई में व्यतीत हुआ।
Mulayam Singh Yadav :
मुलायम सिंह यादव का मुख्यमंत्रित्व काल हमें याद है कि अगर कोई विपक्षी पार्टी का विधायक भी उनसे मिलकर अपनी शिकवा शिकायत दर्ज कराता था तो उस पर संजीदगी के साथ कार्रवाई होती थी। वास्तव में नेताजी लोकतंत्र के सच्चे हिमायती और पक्के लोहिया वादी थे। मुलायम सिंह अपने नाम के अनुरूप ही हृदय से बहुत मुलायम थे। भले ही राजनीतिक बयानों में नेता कुछ भी तोहमत लगाते रहे हों लेकिन हर राजनीतिक दल का नेता, नेताजी का दिल से सम्मान करता था। मुलायम सिंह आम जनता के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ कर गए हैं। राजनीति में जब भी चर्चा होगी मुलायम सिंह को जरूर याद किया जाएगा, गरीबों ,पिछड़ों किसान- मजदूर और दबे कुचले लोगों की जब चर्चा होगी तो मुलायम सिंह को जरूर याद किया जाएगा। समाजवाद की जब चर्चा होगी तो मुलायम सिंह को जरूर याद किया जाएगा। राजनीति में अनसुलझे प्रश्नों का जब हल ढूंढने का प्रयास किया जाएगा तो मुलायम सिंह को जरूर याद किया जाएगा। मुलायम सिंह का जाना प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।