
Multani Mitti : आपने मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का नाम तो सुना ही होगा। चेहरे की खुबसूरती के लिए महिलाएं अक्सर इसका (Multani Mitti) प्रयोग करती हैं। चेहरे पर फुंसी या दाने निकल आने पर मुल्तानी मिट्टी लगाने की ही सलाह दी जाती है। ऑइली स्किन या स्किन एक्सफॉलिएशन के लिए बनाए जाने वाले फेस पैक्स के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मुलतानी मिट्टी स्वास्थ्य का भी ध्यान रखती है, यदि नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।