Mumbai : लोगों से चार करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार
Mumbai News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:29 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:29 AM
Mumbai गोरेगांव के पश्चिमी उपनगर में एक आलीशान इमारत में कथित तौर पर फर्जी कॉल सेंटर संचालत कर लोगों से चार करोड़ रुपये की ठगी में मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Mumbai News
एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार रात एस वी रोड पर डीएलएच पार्क स्थित एक कार्यालय पर छापा मारा।
उन्होंने कहा कि आरोपी कथित तौर पर ‘वन 721 ग्लोबल सर्विस लिमिटेड’ नाम से एक कॉल सेंटर चला रहे थे और मॉरीशस तथा खाड़ी के देशों में लोगों से संपर्क कर उन्हें जिंस व्यापार (कमोडिटी ट्रेडिंग) में निवेश करने के लिए कहते थे।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी विदेशी मुद्रा शेयरों, मुद्रा और जिंस व्यापार में विशेषज्ञ बनकर लोगों को सोशल नेटवर्किंग साइटों के माध्यम से न्योता देता था तथा उन्हें लालच देकर व्यापार शुरू करने के लिए अपने खाते में 200 अमेरिकी डॉलर जमा कराता था।
उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपियों ने लोगों से चार करोड़ रुपये की ठगी की है। छापे में छह लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की गई।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जांच-1 कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 420 (धोखाधड़ी) अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।