Mumbai : एयरलाइन को धमकी भरे ट्वीट करने वाला 12वीं का छात्र गिरफ्तार
Class 12 student arrested for threatening airline
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:26 AM
मुंबई। गुजरात के सूरत में 12वीं के छात्र को नहीं पता था एयरलाइन के बारे में वह जो ट्वीट कर रहा है, उसका अंजाम क्या होगा। उसने ट्वीट किया और मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने ट्वीट कर दावा किया था कि विमानन कंपनी ‘अकासा एयर’ का विमान गिर जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ट्वीट के बाद, निजी कंपनी ने मुंबई में हवाई अड्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 18 वर्षीय छात्र ने ट्वीट किया था कि अकासा एयर बोइंग 737 मैक्स (विमान) गिर जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पता लगाया कि ट्वीट का ‘इंटरनेट प्रोटोकॉल’ (आईपी) पता गुजरात के सूरत का है। उसके बाद पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। पुलिस 27 मार्च को छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे विमानों के बारे में जानने में रुचि है। उसे सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट के परिणाम के बारे में पता नहीं था। उन्होंने बताया कि छात्र ने पुलिस से कहा कि उसका इरादा अव्यवस्था पैदा करने का नहीं था। अधिकारी ने बताया कि एक दिन की हिरासत के बाद आरोपी को पांच हजार रुपये की ज़मानत पर रिहा कर दिया गया, क्योंकि उसकी परीक्षाएं चल रही हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।