Mumbai News : तय स्थान पर ही होगा बाल ठाकरे जयंती समारोह : बंबई उच्च न्यायालय
Bal Thackeray's birth anniversary celebrations will be held at the designated place only: Bombay High Court
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:26 PM
ठाणे। बंबई उच्च न्यायालय ने कल्याण डोम्बिवली नगर निकाय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें 23 जनवरी को बाल ठाकरे के जयंती समारोह के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट को दी गई मंजूरी वापस ले ली गई थी।
Mumbai News : Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray)
न्यायमूर्ति सुनील शुकरे और न्यायमूर्ति एमडब्ल्यू चंदवान की पीठ ने 20 जनवरी को कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कार्यक्रम की अनुमति वापस ली गई थी।
केडीएमसी ने 11 जनवरी को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की कल्याण इकाई के प्रमुख विजय साल्वी को कल्याण शहर में 22 और 23 जनवरी को कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी। हालांकि, 17 जनवरी को केडीएमसी ने कोंकण डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए अनुमति वापस ले ली।
इसके बाद साल्वी ने अपने वकील राजेद दतार के जरिये केडीएमसी के रद्दीकरण आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। साल्वी ने बताया कि आयोजन तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा।
श–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच