Mumbai News: महिला के साथ वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता श्रीकांत देशमुख का इस्तीफा
भारत
RP Raghuvanshi
13 Jul 2022 05:14 PM
भारत
RP Raghuvanshi
13 Jul 2022 05:14 PM
Mumbai: मुंबई। महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक नेता के खिलाफ सख्त रुख अख्तिायार करते हुए उसे पद से हटा दिया। हालांकि कहा जा रहा है कि उस नेता ने खुद इस्तीफा दिया है। दरअसल, सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। उसमें वह कथित तौर पर एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि श्रीकांत देशमुख से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें हटा दिया है।
वाघ ने कहा कि वीडियो क्लिप में दिख रही महिला को आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि देशमुख का उनके साथ प्रेम प्रसंग था लेकिन उन्होंने धोखा दिया। वीडियो में देशमुख महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसे कथित तौर पर किसी कमरे में बनाया गया है।