Mumbai News : महाराष्ट्र के ठाणे में एक भवन में आग लगी, 13 लोग बचाये गये
Fire breaks out in a building in Maharashtra's Thane, 13 people rescued
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:51 AM
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में बृहस्पतिवार को चार मंजिले भवन के इलेक्ट्रिक मीटर बॉक्स में आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। उस भवन में दो साल के एक बच्चे समेत 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम की क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि चराई क्षेत्र में इस भवन में सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लगी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस भवन के भूतल पर एक बुक स्टोर है जबकि प्रथम तल पर दो कमरों का उपयोग किताबों के गोदाम के रूप में किया जाता है एवं चौथे तल पर एक मंदिर है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां एवं पानी टैंकर मौके पर भेजे गये। उनके अनुसार आरडीएमसी की एक टीम भी मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों एवं डीएमआरसी टीम ने चार वरिष्ठ नागरिकों, पांच महिलाओं और एक बच्चे समेत 13 लोगों को इस भवन से सुरक्षित बाहर निकाला। उनके अनुसार किताब गोदाम आग में जलकर राख गया। सावंत ने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अब इमारत को ठंडा करने का काम चल रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।