Mumbai News : महाराष्ट्र : ठाणे के एक रेस्तरां में लगी आग, तीन झुलसे
Maharashtra: Fire breaks out at a restaurant in Thane, three injured
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:45 AM
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घोड़बंदर रोड पर स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह आग लग जाने से तीन कर्मचारी झुलस गए। तीन अन्य को बचा लिया गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे एक मंजिला रेस्तरां में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल इकाई और आरडीएमसी के कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
सावंत ने कहा कि रेस्तरां के तीन कर्मी झुलस गए हैं। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत गंभीर नहीं है। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल से आठ एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर सुरक्षित तरीके से हटा लिए। सावंत ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।