Mumbai News : सात मंजिला इमारत में भीषण आग : 50 लोग बचाए गए
Major fire in seven-storey building: 50 people rescued
भारत
चेतना मंच
09 Jun 2023 03:21 PM
मुंबई। दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके में सात मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पास की इमारत से फंसे लोगों को किया रेस्क्यू
अफसरों ने बताया कि आग मशहूर मुंबादेवी मंदिर के पास धनजी स्ट्रीट पर स्थित एक इमारत में देर रात करीब डेढ़ बजे लगी थी। इमारत के अंदर फंसे कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के वक्त परिसर के अंदर 50 से 60 लोग फंसे थे, लेकिन पास की इमारत की सीढ़ियों का प्रयोग कर दमकल कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
नौ घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर वर्तमान में दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। चारों ओर से आग को बुझाने का काम जारी है। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि पहली और दूसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा और सीढ़ी का एक हिस्सा ढह गया है, इसलिए एहतियात के तौर पर आग बुझाने का अभियान इमारत के बाहर से किया जा रहा है। आग भूतल से शुरू हुई थी और पांचवी मंजिल तक फैल गई थी। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है। घटना के बारे और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।