Mundan : मध्य प्रदेश के एक गांव में तीन दिन पहले गांव के सभी ग्रामीणों ने एक साथ अपना सिर मुंडवा लिया है। सिर मुंडवाने से पहले और बाद में सभी ग्रामीण ढोल की थाप पर गांवभर में जुलूस भी निकाला और बाद में सामुहिक रुप से गांव, जनपद और देश की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। आखिर ग्रामीणोें ने ऐसा क्यों किया, आईए जानते हैं...
मामला मध्य प्रदेश के जनपद नीचम का है। दरअसल इस जनपद के गांव देवरी खवासा में कोरोना संक्रमण काल में किसी भी ग्रामीण की मौत नहीं हुई। कोरोना काल के पहली से लेकर अब तक इस गांव के लोग स्वस्थ रहे।
बताया जाता है कि इस गांव के लोगों ने कोरोना संक्रमण काल में गांव के देवनारायण मंदिर पर भगवान से मन्नत मांगी थी कि यदि गांव के किसी भी व्यक्ति की पूरे वर्ष में मौत नहीं होती है तो गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति अपना मुंडन करवाएगा। इस वर्ष किसी भी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई। जिस पर वर्ष 2021 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को सभी ने सामूहिक रूप से अपना सिर मुंडवाया। इस कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
खास बात यह है कि इस मुंडन कार्यक्रम में गांव के किशोर से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। गांव के सभी युवाओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने सिर पर खुशी खुशी उस्तरा चलवा दिया और अपने सिर को पूरी तरह से गंजा करा दिया।