Munnawar Rana- मशहूर शायर मुन्नवर राणा की हालत गंभीर, होगा ऑपरेशन
मुन्नवर राणा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:02 AM
जाने-माने शायर मुनव्वर राणा (Munnawar Rana) की तबीयत काफी खराब हो गई है। पुणे लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल (SGPGI Hospital Lucknow) में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने इनकी हालत गंभीर बताई है।
किडनी की समस्या से परेशान हैं शायर मुन्नवर राणा -
जाने-माने शायर मुनव्वर राणा (Munnawar Rana) किडनी की समस्या से ग्रस्त है। अभी तक इनका इलाज दिल्ली में चल रहा था, जहां पर उनका लगातार डायलिसिस चल रहा था। परंतु मंगलवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों ने इनकी तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। आज ही इनका ऑपरेशन किया जाना है।
एसजीपीजीआई अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी कुसुम यादव के मुताबिक मुनव्वर राणा (Munnawar Rana) को कार्डियक अरेस्ट पड़ने की वजह से पहले भी एडमिट किया गया था। बढ़ती उम्र के साथ इनको मल्टीपल ऑर्गन की समस्या हो गई है। लंबे समय से किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे मुनव्वर राणा का आज पथरी का ऑपरेशन किया जाना है।