मुंशी भाई के अनोखे अन्दाज़ से अभिभूत हुए श्रोता , स्वतंत्रता दिवस मनाया
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:53 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:53 PM
New Delhi : नई दिल्ली। आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत प्रशांत विहार दयानंद वाटिका स्थित भारतीय योग संस्थान में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। योग संस्थान की संचालिका शारदा अग्रवाल की देखरेख में आयोजित समारोह मैं बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान हुआ और बच्चों को मिठाइयां बांटी गई इस समारोह में विशेष अतिथि के रुप में आमंत्रित प्रसिद्ध संचालक आकाशवाणी मे ग्राम संसार कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता मुंशी भाई (बलवीर सिंह सहरावत) ने उपस्थिति जनों को संबोधित करते हुए राष्ट्र भक्ति और योग के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि स्वतंत्रा दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी पद्धति वह भारतीय परंपराओं को संरक्षित करें।मुंशी भाई के अनोखे अंदाज़ में दिए गए संबोधन से इस अवसर पर उपस्थित श्रोतागण बेहद प्रभावित हुए ।सबने कहा कि मुंशी भाई का अंदाज़ निराला है । वें जीवन के उत्तरार्ध में भी जिस अनोखे अंदाज़ में बात करते हैं वह अपने आप में बेहद प्रभावित करने वाला है ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश भक्ति के जोश में लबरेज़ होकर स्वतंत्रता दिवस के पर्व को पूरे उत्साह व उमंग के साथ आनंद से मनाया ।