UP Crime News: Son killed 80 year old father with wife in property dispute
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:19 PM
Murder: ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा गांव में बिहार निवासी एक युवक की हत्या कर उसका शव प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
Murder:
आसपास मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से सिवान बिहार का रहने वाला 26 वर्षीय आदर्श कुमार जलपुरा गांव में किराए के कमरे में रहता था। मृतक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार की सुबह आदर्श का शव घर के समीप एक खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला है। आसपास मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
बताया जा रहा है कि मृतक के सिर और माथे पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को घटनास्थल के समीप शराब की बोतल और गिलास भी पड़ा मिला है। शराब के अधिक सेवन से भी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
र माथे पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को घटनास्थल के समीप शराब की बोतल और गिलास भी पड़ा मिला है। शराब के अधिक सेवन से भी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।