Muzaffarnagar Crime : बेटे ने की लव मैरिज, लड़की वालों ने घर में घुसकर पिता को मार डाला
Son did love marriage, the girl entered the house and killed the father
भारत
RP Raghuvanshi
03 Mar 2023 06:39 PM
मुजफ्फरनगर (उप्र)। मीरानपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मीरानपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार को ओंकार सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के बेटे सचिन द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार सात आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गोलियां चलाईं, जिसमें उनके पिता ओंकार सिंह गुर्जर की मौत हो गयी। सचिन ने बताया कि उसके भाई अंकित ने चार साल पहले आरोपी आजाद की बेटी के साथ भागकर शादी कर ली थी, लेकिन तब से दंपति गांव नहीं लौटा है। उन्होंने शिकायत में कहा कि उनके परिवार ने उनकी बेटी के रिश्ते का विरोध किया था, जिसके कारण आरोपी ने उनके पिता ओंकार सिंह गुर्जर की हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में लड़की के पिता आजाद, उनके बेटे प्रिंस, भाई प्रमोद, उनके दो भतीजों दीपक और ओंकार तथा दो अन्य लोगों समेत परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।