Muzaffarnagar : अपने ही भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
crushed his own brother to death with a tractor
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:19 AM
मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक ने ट्रैक्टर से दूसरे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में तेजवीर सिंह (56) को उसके भाई सुखपाल ने खेत में घुसने से रोकने पर ट्रैक्टर से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सुखपाल समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक तेजवीर के बेटे सोनू द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, हंगामा तब शुरू हुआ, जब उसके पिता ने अपने खेत में ट्रैक्टर के प्रवेश पर आपत्ति जताई। शिकायतकर्ता के अनुसार तेजवीर सिंह को रोकने की कोशिश के दौरान सुखपाल ने उसे ट्रैक्टर से टक्कर मार दी, जिससे तेजवीर सिंह की मौत हो गई। गौतम ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।