Muzaffarnagar : टैंकर और कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Three killed, two seriously injured in collision between tanker and car
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:09 AM
मुजफ्फरनगर। उत्तर पद्रेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर और कार की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे में दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतौली बाईपास के पास हुआ हादसा
खतौली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतौली बाईपास के पास एक कार के टैंकर से टकरा जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश देवी (55), सोहनवीर (30) और अंकुर (25) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब ये लोग कार से मेरठ से मुजफ्फरनगर आ रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।