
Nagar Nikay Chunav 2023 गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित किए गए ओबीसी आयोग अब एक्शन मोड़ में आ गया है। आरक्षण मामले पर गंभीरता से चिंतन मनन करने और अन्य तैयारियों को लेकर आगामी मेरठ कमिश्नरी की गाजियाबाद में एक अहम बैठक होने जा रही है। जानकारों की मानें तो यह बैठक बेहद ही महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी OBC आरक्षण को लेकर गठित हुए उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बड़ी बैठक आगामी 7 जनवरी को ग़ाज़ियाबाद कलेक्ट्रेट में होगी। इस बैठक में मेरठ कमिश्नरी के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
यह होगा बैठक का एजेण्डा
1-वर्ष 1995 से अब तक हुये नगर निकाय चुनाव में कितने वार्ड पिछडा वर्ग के लिये आरक्षित हुए ?
2-सामान्य सीटों पर कितने सदस्य पिछडा वर्ग के जीते है ?
3-ट्रांसजेण्डर की संख्या की स्थिति।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की नगर निकायों का कार्यकाल जनवरी 2023 में हो रहा है। लेकिन ओबीसी को आरक्षण को लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चला गया था, जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बिना आरक्षण के ही निकाय चुनाव संपन्न कराने के आदेश दिए थे। कोर्ट के इस आदेश के बाद सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया था। आयोग को छह माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करनी है। इसी परिपेक्ष्य में गाजियाबाद में यह अहम बैठक होने जा रही है।