विज्ञापन
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नमाज तय जगह पर ही पढ़ी जानी चाहिए। किसी को भी इस व्यवस्था में बाधा डालने का अधिकार नहीं है..."

Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में कहीं भी सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नमाज तय जगह पर ही पढ़ी जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने अभी देखा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सड़कों पर नमाज़ पढ़ने की इजाज़त होनी चाहिए। हमने कहा कि नमाज तय जगह पर ही पढ़ी जानी चाहिए। किसी को भी इस व्यवस्था में बाधा डालने का अधिकार नहीं है..."
'हमने तय किया है'
सीएम धामी के मुताबिक, "चारधाम यात्रा चल रही है... इसलिए, इस समय सड़कों को धार्मिक प्रदर्शनों का ज़रिया बिल्कुल भी नहीं बनने दिया जाएगा। हमने तय किया है कि किसी भी कीमत पर हमारे राज्य में आने वाले सनातनी और चारधाम तीर्थयात्रियों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर चीज को सिर्फ वोट बैंक के नज़रिए से देखते हैं, यह सही नहीं है। इन सभी व्यवस्थाओं में, हमें वोट बैंक की सोच से ऊपर उठना चाहिए... हम किसी को भी देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से छेड़छाड़ करने की इजाज़त नहीं देंगे।"
सीएम योगी ने भी दिया ऐसा ही बयान
सीएम धामी का यह बयान बकरीद से पहले आया है। हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि राज्य में किसी को भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी।
विज्ञापन