
UPSC Exam : यूपीएससी परीक्षा देने वाले छात्रों को सरकार ने बडी राहत दी है। 16 जून रविवार को यूपीएससी परीक्षा के मद्देनजर सुबह 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक नमो भारत ट्रेन सेवाए उपलब्ध रहेगी ।
16 जून रविवार को आयोजित होने वाली सिविल सर्विसेज परीक्षा के मद्देनजर दिल्ली-गाजियाबाद-आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाए प्रातः 08:00 बजे के बजाय प्रातः 06:00 बजे से आरंभ होगी।