सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है Nano Banana ट्रेंड, मिनटों में बनाएं अपना 3D अवतार
भारत
चेतना मंच
14 Sep 2025 10:16 AM
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया और मजेदार ट्रेंड जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है ‘नैनो बनाना’ (Nano Banana)। इंस्टाग्राम हो या ट्विटर (अब X) हर जगह लोग अपनी 3D अवतार वाली तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं जो किसी प्रोफेशनल टॉय मॉडल जैसी लगती हैं। ये ट्रेंड न सिर्फ देखने में शानदार है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। Nano Banana Trend
क्या है 'नैनो बनाना' ट्रेंड?
‘नैनो बनाना’ ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीरों को 3D फिगरिन (Figurine) में बदलकर पेश कर रहे हैं। यानी एक ऐसी डिजिटल इमेज जो देखने में हू-ब-हू किसी एक्शन फिगर या कलेक्टिबल टॉय जैसी लगती है। इसमें इंसान की तस्वीर को रियलिस्टिक 3D मॉडल में बदला जाता है जो किसी टेबल पर रखा हुआ लगता है साथ ही स्क्रीन पर उसका मॉडलिंग प्रोसेस और पैकेजिंग बॉक्स भी दिखता है। इस ट्रेंड की खास बात ये है कि इसे कोई भी फ्री में बना सकता है। इसके लिए आपको किसी महंगे सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं बस एक AI टूल और एक अच्छी तस्वीर चाहिए।
आप भी बनाएं अपनी 3D तस्वीर
इस ट्रेंड को अपनाना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप भी मिनटों में अपनी 3D फिगरिन इमेज बना सकते हैं।
स्टेप 1: Google Gemini पर जाएं
सबसे पहले Google Gemini की वेबसाइट पर जाएं या उसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। अपने Google अकाउंट से लॉग इन करें।
स्टेप 2: इमेज और टूल सिलेक्ट करें
2.5 Flash वर्शन को सिलेक्ट करें (ये Gemini का हाई-क्वालिटी इमेज जेनरेशन टूल है)। अब कोई साफ-सुथरी, फ्रंट फेस वाली तस्वीर अपलोड करें जिसमें कोई इंसान, जानवर या ग्रुप हो।
स्टेप 3: ये कमाल का Prompt इस्तेमाल करें
इमेज अपलोड करने के बाद नीचे दिया गया Prompt कॉपी करके पेस्ट करें। Create a 1/7 scale commercialized figurine of the character in the picture. The style should be realistic, set in a real environment. The figurine is placed on a sleek wooden computer desk with a round, transparent acrylic base that has no text on it. On the computer screen, display the 3D modeling process of this figurine, showing wireframes and textures. Next to the computer screen, include a high-quality collectible toy packaging box, designed with original artwork featuring two-dimensional flat illustrations that match the figurine. The scene should have natural light casting soft shadows, highlighting the figurine's details and craftsmanship.
स्टेप 4: देखें कमाल और करें शेयर!
जैसे ही आप एंटर करेंगे कुछ ही सेकेंड्स में आपकी 3D फिगरिन इमेज तैयार हो जाएगी। अब आप इसे डाउनलोड करके अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं या सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं।
इस ट्रेंड की खासियत है इसका यूनिक और क्रिएटिव लुक। हर कोई अपनी तस्वीर को एक कलेक्टिबल टॉय की तरह देखना चाहता है। ऊपर से AI टूल्स की मदद से ये काम इतना आसान हो गया है कि कोई भी इसे बना सकता है बिना किसी डिजाइनिंग स्किल के। अगर आप भी कुछ नया और ट्रेंडी करना चाहते हैं तो नैनो बनाना ट्रेंड आपके लिए है। बस एक तस्वीर और थोड़ी सी क्रिएटिविटी की जरूरत है और आपका 3D अवतार तैयार। तो देर किस बात की? ट्राई कीजिए और अपनी शानदार 3D तस्वीर से सबको चौंका दीजिए। Nano Banana Trend