विज्ञापन

National: नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी का रोना रोज रोया जाता है। सरकार दावे करती रहती है कि बेरोजगारी जल्दी ही खत्म की जाएगी। ऐसे में यदि आपको पता चले कि बेरोजगारी खत्म करने का दावा करने वाली सरकार ही 10 लाख पदों पर कुंडली मारे बैठी है। तो आप क्या कहेंगे।
जी हां भारत सरकार ने खुद ही स्वीकार किया है कि उसके विभिन्न विभागों में 9 लाख 79 हजार पद खाली पड़े हैं। इन पदों में 1472 पद तो आईएएस अफसरों के हैं जो खाली पड़े हुए हैं।
लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में भारत के लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी है।
श्री सिंह ने लोकसभा को बताया कि देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों में 9 लाख 79 हजार सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ तकनीकी कारणों से इन पदों को पूरी तरह भरने में समस्याएं आ रही हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में सभी पदों को भर लिया जाएगा।
विज्ञापन