National Energy Conservation Day 2022: जानें क्या है इस दिन का महत्व?
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:15 AM
National Energy Conservation Day 2022: हर साल 14 दिसंबर को देश में ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस दिन का बहुत अधिक महत्व है। ये विशेष दिन बिजली मंत्रालय के नेतृत्व में ऊर्जा साल 1991 से मनाया जा रहा है। इस दिन को इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों में ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके और उन्हें इसका महत्व समझाया जा सके। अगर हर व्यक्ति इसका महत्व समझ जाएगा तो इससे बेहतर और आसान तरीका नहीं होगा उज्ज्वल भविष्य एवं हरित देश के लिए।
भारतीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का इतिहास-
2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के द्वारा भारतीय ऊर्जा संरक्षण अधिनियम को लागू किया गया था। उस समय इसका ध्यान बस ऊर्जा संरक्षण के संबंध में नीतियों पर ही केंद्रित था। इसकी शुरुआत तभी हुई और तब से हर साल 14 दिसंबर को ये दिन (National Energy Conservation Day) मनाया जाता है। इस दिन अलग- अलग सम्मेलनों, कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके।
भारतीय ऊर्जा सरंक्षण दिवस का महत्व-
ये हम सभी जानते हैं कि ऊर्जा संरक्षण हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। ये हम सबकी भलाई के लिए महत्वपूर्ण है। हमें अपनी धरती को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें योगदान देना चाहिए। ये हम सभी ऊर्जा का संरक्षण करके ही कर सकते हैं। इस दिन (National Energy Conservation Day) को मनाने का मकसद बस यही है कि लोगों को आज के दिन का महत्व समझाया जा सके और उनमें इसको लेकर जागरूकता फैलाई जा सके। ताकि ऊर्जा का अंधाधुंध इस्तेमाल बंद करके लोग थोड़ा सावधानी से इसका प्रयोग करें।