National Herald Case: ईडी ने सोनिया गांधी से की तीन दिनों में 10 घंटे तक पूछताछ
Sonia Gandhi Birthday: Modi congratulated Sonia Gandhi on her birthday
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:00 AM
New Delhi: नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। नेशनल हेराल्ड मामले में यह तीसरा मौका था, जब ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के दौरान राहुल गांधी द्वारा जांच एजेंसी के अधिकारियों को दिए गए जवाब जैसा ही जवाब दे रही हैं। पूछताछ के पहले दो दिनों में सोनिया से एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछा गया। पार्टी अध्यक्ष ने पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों को बताया कि वित्त संबंधी सभी मामलों को दिवंगत मोती लाल वोरा ने संभाला था। वोरा का 2020 में निधन हो गया और वह कांग्रेस पार्टी के सबसे लंबे समय तक कोषाध्यक्ष रहे हैं।
राहुल गांधी से जब वित्तीय पहलुओं के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने अधिकारियों को यह बताया कि सभी लेनदेन वोरा द्वारा किए गए थे। ईडी के सामने राहुल और सोनिया के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन कुमार बंसल ने भी यही नाम लिया था। यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से व्यक्तिगत लाभ से संबंधित प्रश्नों पर राहुल ने जून के महीने में अपनी पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया था कि यंग इंडियन एक गैर-लाभकारी कंपनी है, जिसे कंपनी अधिनियम के विशेष प्रावधान के तहत शामिल किया गया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसमें से एक पैसा भी नहीं निकाला गया है।