National Herald : आज दूसरे दिन भी ईडी ने कि राहुल से पूछताछ
National Herald
भारत
चेतना मंच
14 Jun 2022 07:38 PM
New Delhi : नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए दोबारा ईडी दफ्तर पहुंचे। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। राहुल गांधी से ईडी ने दो चरणों में पूछताछ की थी। लंच से पहले करीब 3 घंटे तक राहुल से पूछताछ हुई थी। जानकारी के मुताबिक पहली बार ईडी की पूछताछ का सामना करने वाले राहुल गांधी ने अधिकांश सवालों पर चुप्पी साध ली थी। को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर पहले ही तैयारी कर रखी थी। प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला, दीपेन्द्र हुड्डï, हरीश रावत सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हम लोग आराम से पैदल जा रहे थे और मैं सुरक्षाकर्मियों के साथ जा रहा था, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया तो अब हमारे पास बैठने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी की श्वष्ठ के सामने पेशी पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बयान दिया। उन्होंने कहा सत्याग्रह होगा और ये लड़ाई गांव-गांव, गली-गली, कूचे-कूचे तक पहुंचेगी, सत्यमेव जयते!
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ये समझ से परे है कि यहां की पुलिस प्रशासन को सरकार की ओर से कितना बड़ा दबाव झेलना पड़ रहा है। कानून अपना काम करे, 144 लगा है तो आप हिरासत में ले लीजिए, लेकिन आप पार्टी कार्यालय में आने से नहीं रोक सकते हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है।
रणदीप सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में लिए गए
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अन्य नेताओं को नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर हिरासत में लिया गया है।
कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध: चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हम कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध कर रहे है, अगर ईडी कानून का पालन करता है, तो हमें कोई समस्या नहीं है लेकिन ईडी कानून का पालन नहीं कर रही है। हम पूछ रहे हैं कि निर्धारित अपराध क्या है? इसका कोई जवाब नहीं है। किस पुलिस एजेंसी ने एफआईआर दर्ज की है? कोई जवाब नहीं, एफआईआर की कॉपी नहीं है।