National Mathematics Day - जानें क्या है इस दिन का इतिहास
भारत
चेतना मंच
22 Dec 2022 02:30 PM
National Mathematics Day - मैथेमैटिक्स के बिना क्या लाइफ आप इमेजिन कर सकते हैं? शायद इसके बिना कुछ भी पॉसिबल नहीं है। जोड़- घटाव का इस्तेमाल तो रोज़ ही कहीं न कहीं आप कर ही लेते हैं। सब्ज़ी लेने गए तो पैसों का हिसाब- किताब, बच्चों को पढ़ाना हुआ तो जोड़- घटाव। ऐसे ही बहुत सारे उदाहरण हैं जिनसे ये पता चलता है मैथ्स का आपकी लाइफ में कितना अहम रोल है। ऐसे में भारत में मैथ्स के महत्व को देखते हुए हर साल 22 दिसंबर को मैथेमैटिक्स डे मनाया जाता है। आइये जानते हैं इस मौके पर इसका इतिहास।
नेशनल मैथमेटिक्स डे का इतिहास (History Of National Mathematics Day)-
भारत के एक महान गणितज्ञ हुए जिनका नाम था 'श्रीनिवास रामानुजन'। रामानुजन की 125वीं जयंती 22 दिसंबर 2012 के अवसर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का एलान किया था कि हर साल 22 दिसंबर को नेशनल मैथेमैटिक्स डे देशभर में मनाया जाएगा। बस तभी से हर साल ये दिन मनाया जाने लगा।
नेशनल मैथेमैटिक्स डे का महत्व (Importance of National Mathematics Day)-
ये दिन हर किसी के जीवन में बहुत अधिक महत्व रखता है। मानवता के विकास के लिए गणित का अहम रोल है। ऐसे में मानवता के विकास को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की दृष्टि से ही हर साल 22 दिसंबर को नेशनल मैथमेटिक्स डे मनाया जाता है। इस दिन अलग- अलग जगहों पर मैथ्स के महत्व को बताने के लिए अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। साथ ही इसी दिन रामानुजन के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में लोगों को बताया जाता है।