National News : प्रस्थान समय में बदलाव की सूचना नहीं मिलने से सिंगापुर नहीं जा सके 32 यात्री
32 passengers could not go to Singapore due to non-receipt of change in departure time
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:38 PM
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिंगापुर जाने वाले एक विमान में 32 यात्री सवार नहीं हो सके, क्योंकि उनके बुकिंग एजेंट ने प्रस्थान समय में बदलाव के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
'स्कूट एयरलाइन' का विमान निर्धारित समय के अनुसार बुधवार को शाम 7:55 बजे उड़ान भरने वाला था। लेकिन, यह विमान शाम चार बजे ही हवाई अड्डे से रवाना हो गया। अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों को उनके बुकिंग एजेंटों द्वारा ई-मेल के माध्यम से समय से पहले बदलाव के समय के बारे में सूचित किया गया था।
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक वीके सेठ ने बताया कि सभी बुकिंग एजेंटों को समय पर सूचित कर दिया गया था। उन्होंने अपने ग्राहकों को इस बारे में सूचना दे दी थी। लेकिन, केवल एक एजेंट अपने यात्रियों को सूचित नहीं कर सका, क्यों नहीं कर सका, ये वही बता सकता है। उन्होंने कहा कि विमान में सवार हुए 263 यात्री समय पर हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे।
वीके सेठ ने बताया कि यदि हम उड़ान के समय में बदलाव की बात करें तो एक उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था, क्योंकि ऐसा सभी संबंधित प्राधिकरणों के अलावा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से पूर्व मंजूरी के साथ किया जाता है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida