National News : वकीलों की कमी के कारण निचली अदालतों में लंबित हैं 63 लाख मामले
63 lakh cases pending in lower courts due to lack of lawyers
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:29 AM
नई दिल्ली। नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) के अनुसार, 20 जनवरी 2023 तक देशभर की अधीनस्थ अदालतों में 63 लाख मामले केवल वकील की कमी के कारण लंबित हैं। हालांकि कुल लंबित मामलों की बात करें तो ये चार करोड़ से भी अधिक हैं।
एनजेडीजी के मुताबिक देश में लंबित मुकदमों में कम से कम 78 प्रतिशत आपराधिक और शेष 22 प्रतिशत दीवानी हैं। ऐसे 63 लाख मामलों में से 77.7 प्रतिशत या 49 लाख से अधिक मामले सामूहिक रूप से दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, यूपी और बिहार के हैं। सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में मामले लंबित हैं, लेकिन कई अन्य राज्यों की समीक्षा से इस प्रकार के हजारों अन्य मामलों का भी पता चला है।
आखिर वकीलों की कमी क्यों?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वकीलों की कमी के कारण अदालतों में अधिकतर मामले लंबित हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में जज की कमी पर भी सवाल उठते रहते हैं। वकीलों की कमी की वजह भी सामने आई है। जिनमें बताया गया है कि मुकदमा लड़ रहे वकीलों की मौत, वकीलों की व्यस्तता, अभियोजन द्वारा वकीलों को तय करने में देरी और मुफ्त कानूनी सेवाओं की कम पहुंच जैसे कारण भी जिम्मेदार होते हैं। निचली अदालतों में मुकदमों में होने वाली देरी सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।
श–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच