National News : अमित शाह आज अंडमान-निकोबार में फहराएंगे तिरंगा
Amit Shah will hoist the tricolor in Andaman-Nicobar today
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:41 AM
पोर्ट ब्लेयर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराएंगे। शाह अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात यहां पहुंचे।
अधिकारियों ने बताया कि नेताजी ने 30 दिसंबर 1943 को यहां जिमखाना मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अमित शाह आज उसी स्थान पर झंडा फहराएंगे। इस मैदान का नाम अब ‘नेताजी स्टेडियम’ है। शाह इस दौरान विभिन्न विकास गतिविधियों का जायजा भी लेंगे।
शाह के सेलुलर जेल का दौरा करने की भी संभावना है, जहां भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान कई स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय इाकई की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री पिछली बार 2021 में पोर्ट ब्लेयर आए थे।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जापान का कब्जा था। इसे औपचारिक रूप से 29 दिसंबर 1943 को नेताजी की आज़ाद हिंद सरकार को सौंप दिया गया था।
श–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच