NATIONAL NEWS: केंद्र पर 2,400 करोड़ जीएसटी क्षतिपूर्ति बकायाः पश्चिम बंगाल
NATIONAL NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:46 PM
NATIONAL NEWS: कोलकाता। पश्चिम बंगाल ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) क्षतिपूर्ति के तौर पर केंद्र सरकार पर उसका 2,409.96 करोड़ रुपये बकाया है। इसके साथ ही सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस बयान से असहमति जताई है जिसमें उन्होंने राज्य के लेखा-परीक्षित आंकड़े दाखिल नहीं करने की बात कही थी।
NATIONAL NEWS
पश्चिम बंगाल के बकाया क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं किए जाने संबंधी दावे का जवाब देते हुए सीतारमण ने संसद में कहा था कि जीएसटी क्षतिपूर्ति राज्य के लेखापरीक्षा वाले आंकड़े उपलब्ध कराए जाने पर ही जारी की जाती है लेकिन पश्चिम बंगाल ने यह वर्ष 2017 से ही ये आंकड़े नहीं दिए हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, केंद्रीय वित्त मंत्री ने बयान दिया है कि पश्चिम बंगाल ने महालेखाकार के पास 2017-18 से 2021-22 तक जीएसटी छूट उपकर दावा नहीं भेजा है। राज्य सरकार इस दावे से सहमत नहीं है।
बयान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के लिए क्षतिपूर्ति अभी तक सिर्फ 2017-18 और 2018-19 के लिए शुद्ध आधार पर साझा की गई है। शेष समय के लिए क्षतिपूर्ति कुल राजस्व के आधार पर जारी की गई है। सीतारमण ने दिसंबर में भी कहा था कि राज्य सरकारों के लिए जीएसटी के दावे तभी चुकाए जाएंगे जब उन्हें संबद्ध महालेखाकार से प्रमाणपत्र समेत जरूरी दस्तावेज मिल जाएंगे।