National News : डीजीसीए ने बीते साल एयरलाइंस, व्यक्तियों के खिलाफ 305 मामलों में की कार्रवाई
DGCA took action against airlines, individuals in 305 cases last year
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:18 AM
मुंबई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विभिन्न नियमों का पालन नहीं करने पर वर्ष 2022 में विभिन्न एयरलाइंस और व्यक्तियों के खिलाफ अर्थदंड लगाने समेत प्रवर्तन की 305 कार्रवाई की।
National News
डीजीसीए ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस साल प्रवर्तन की 305 कार्रवाई की गई। कार्रवाई की जद में विभिन्न एयरलाइंस, हवाईअड्डा परिचालक, उड़ान प्रशिक्षण संगठन आए हैं। ये कार्रवाई सुरक्षा नियमों और मानकों का पालन नहीं करने और विमान परिचालन में सुरक्षा के साथ समझौते करने की वजह से की गई।
बयान के मुताबिक, उड़ान संबंधी मानकों के अनुपालन में गलती करने वाले पायलट, परिचालक दल के सदस्य, हवाई यातायात नियंत्रकों, विमान देखरेख इंजीनियर और अन्य अधिकारियों के खिलाफ नियामक और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई।