National News : करंट की चपेट में आए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल चार कार्यकर्ता, एक लाख की मदद देगी पार्टी
Four workers involved in the India Jodo Yatra caught in the current, the party will give one lakh help
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:15 AM
Bangalore : बैंगलुरू। राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई, लेकिन करंट की चपेट में आने से कांग्रेस के चार कार्यकर्ता झुलस गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पार्टी ने उन्हें एक लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।
National News :
पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बताया कि कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पदयात्रा में शामिल चार कार्यकर्ता करंट की चपेट में आ गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी कार्यकर्ता हाथ में झंडा और लोहे की छड़ लिए हुए थे, जिससे वे बिजली की तार की चपेट में आ गए।
रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि बेल्लारी के मोका कस्बे के पास चार व्यक्तियों को मामूली बिजली का झटका लगा। राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल अस्पताल का दौरा करने के लिए भेजा। भगवान दयालु हैं इसलिए सब ठीक हैं। कांग्रेस चारों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।
National News :
गौरतलब है कि कर्नाटक में राहुल की पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हुई थीं। इस दौरान कुछ भावुक क्षण भी देखने को मिला था, जिसमें राहुल गांधी अपनी मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे थे।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर 3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, सामाजिक धु्रवीकरण, राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह यात्रा निकाल रहे हैं।