National News : पुलिस के कब्जे से भाग गया मूसेवाला मर्डर केस में गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक टीनू मानसा
Gangster Deepak Tinu Mansa, arrested in the Moosewala murder case, escaped from the possession of the police
भारत
चेतना मंच
02 Oct 2022 05:26 PM
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता और देश के मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस हिरासत से भाग निकला। बताया जाता है कि सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला गैगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। इससे पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंद कर तलाशी अभियान चला रही है।
National News :
बताया जाता है कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का गुर्गा दीपक टीनू मानसा के सीआईए स्टाफ की हिरासत से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मानसा सीआईए स्टाफ की टीम उसे कपूरथला जेल से रिमांडपर ला रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। मानसा पुलिस ने दीपक टीनू के फरार होने की पुष्टि की है। मानसा पुलिस ने बताया है कि रविवार की सुबह गैंगस्टर के करीबी सहयोगी दीपक टीनू को सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा निजी वाहन में कपूरथला जेल से रिमांड पर मानसा लाया जा रहा था। इसी दौरान दीपक टीनू फरार हो गया। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से उसके कनेक्शन के बारे में जांच हो रही थी।
National News :
बताया जाता है कि उसकी मूसेवाला हत्याकांड को लेकर लारेंस बिश्नोई से बात हुई थी। दोनों ने कांन्फ्रेंस काल से 27 मई को बात की थी और 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। मूसेवाला को गोली मारने वालों में दीपक टीनू भी शामिल बताया जाता है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लारेंस बिश्नोई भी पंजाब पुलिस के कब्जे में है। उसे दिल्ली से पंजाब पुलिस रिमांड पर ले कर आई थी। लारेंस बिश्नोई से पूछताछ के आधार पर कई आरोपितों की गिरफ्तारी की गई थी। दो आरोपी अमृतसर के पास एक गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ मारे गए थे। इस मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।