National News : मुंबई हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से 4.54 करोड़ का सोने का पेस्ट जब्त
Gold paste worth Rs 4.54 crore seized from two passengers at Mumbai airport
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:17 PM
अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर सोना यात्रियों के अंत:वस्त्रों की तह में छिपाया गया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि डीआरआई को इस बात की विशेष जानकारी थी कि दुबई से मुंबई जाने वाले यात्रियों के गिरोह द्वारा ‘पेस्ट’ के रूप में सोने की भारत में तस्करी की जा रही है।
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का 8.230 किलोग्राम सोना पेस्ट के रूप में जब्त किया।
अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर सोना यात्रियों के अंत:वस्त्रों की तह में छिपाया गया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि डीआरआई को इस बात की विशेष जानकारी थी कि दुबई से मुंबई जाने वाले यात्रियों के गिरोह द्वारा ‘पेस्ट’ के रूप में सोने की भारत में तस्करी की जा रही है।
सूचना के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई अधिकारियों की टीम द्वारा संदिग्ध यात्रियों की पहचान की गई और उन्हें रोका गया।
National News
अधिकारी ने बताया कि उनकी तलाशी में ‘पेस्ट’ के रूप में 8.230 किलो सोना बरामद हुआ। सोने की कीमत 4.54 करोड़ रुपये आंकी गई है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida