National News : टोल प्लाजा को बाय-बाय करने की तैयारी में सरकार
Toll Plaza Free
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:06 AM
New Delhi : नई दिल्ली। वह दिन दूर नहीं, जब टोल प्लाजा (toll plaza) भी इतिहास (history) बनकर रह जाएगा। सरकार (Government) ने इसकी तैयारी कर ली है। नेशनल हाइवे (National Highway) और एक्सप्रेस वे (express way) पर टोल बूथ (toll booth) पर वाहनों की कतार (line of vehicles) और इंतजार को कम करने के लिए फास्ट टैग (fast tag) की शुरुआत की थी। लेकिन, सरकार अब स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (automatic number plate identification system) शुरू करने की योजना बना रही है। इसके लिए सरकार ने एक पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक टोल बूथों पर पहले लंबी कतारें लगती थीं। उस समय एक वाहन को औसतन 8 मिनट का इंतजार करना पड़ता था। इस इंतजार को कम करने के लिए फास्ट टैग की शुरुआत की गई। यह काफी कारगर साबित हुई और टोल बूथों पर प्रतीक्षा का समय कम होकर सिर्फ 47 सेकेंड हो गया। लेकिन, तेजी से बढ़ते वाहनों के कारण टोल बूथों पर वाहनों की कतारें लग ही जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए अब स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसका पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इस प्रणाली को पूरे देश में लागू किया जाएगा।
नितिन गडकरी ने बताया कि इस योजना को लागू करने के लिए वाहनों मंे लगे पुराने नंबर प्लेट का बदला जाएगा। उस नंबर प्लेट को टोल प्लाजा पर लगे कैमरे रीड करेंगे और टोल टैक्स वाहन स्वामी के बैंक एकाउन्ट से कट जाएंगे। इस योजना के लागू होने के बाद वाहनों को टोल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस स्कीम के तहत जो नंबर प्लेट वाहनों में लगाए जाएंगे, उसे स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली के नाम से जाना जाएगा। उसमें लगे चिप को कैमरा रीड कर डिकोड कर लेगा और आपको टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह एक उत्कृष्ट तकनीकी है, जो जल्द ही भारत में टोल प्लाजा की जगह ले सकती है।