NATIONAL NEWS: प्यूमा इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनीं हरमनप्रीत
NATIONAL NEWS
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:13 AM
NATIONAL NEWS: नई दिल्ली। प्यूमा इंडिया ने महिला क्रिकेटर रहमनप्रीत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। हरमनप्रीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। प्यूमा इंडिया खेल सामग्री बनाता है। प्यूमा ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, चैंपियन फर्राटा धावक एमसी मेरीकोम, फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर और सुनील छेत्री, क्रिकेटर हरलीन देओल और पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा से भी अनुबंध किया है।
NATIONAL NEWS
इस साझेदारी के तहत हरमनप्रीत ब्रांड के जूतों, पोशाक और अन्य सामान का प्रचार करेंगी और पूरे साल कई अभियान और गतिविधियों में हिस्सा लेंगी। हरमनप्रीत ने कहा, काफी लोगों को नहीं पता कि 2013 में मैंने अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक प्यूमा के जूते पहनकर ही बनाया था जो मुझे ब्रांड ने मेरे शुरुआती वर्षों में दिए थे।
उन्होंने कहा, इसमें ठीक एक दशक बाद प्यूमा के चेहरे के रूप में मुझे शामिल किया गया है। मैं देश में सबसे बड़े खेल ब्रांड से जुड़कर रोमांचित हूं। प्यूमा ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, चैंपियन फर्राटा धावक एमसी मेरीकोम, फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर और सुनील छेत्री, क्रिकेटर हरलीन देओल और पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा से भी अनुबंध किया है।