National News : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेसी
National News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:15 PM
National News : नोएडा/ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ा पदयात्रा आज नई दिल्ली पहुंची। इस मौके पर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा से सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे तथा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
National News
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर, पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष शाहबुददीन, पीसीसी सदस्य यतेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ नेता सतेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष लियाकत चौधरी, पीसीसी सदस्य रिजवान चौधरी, सोनू प्रधान, ऊषा श्रीवास्तव, हरेन्द्र शर्मा, जीतेन्द्र चौधरी, फिरे सिंह नागर, रामकुमार शर्मा, एसकेएस राणा, आरके प्रथम, रीमा नायर, राकेश ठाकुर, जितेन्द्र शर्मा, दयाशंकर पांडे, फहीम अहमद, विक्रम चौधरी, रोहित कुमार, विशल सिंह, पंकज कुमार, गब्बर सिंह, दिनेश सिंह, रोहित कुमार, श्रीकांत यादव, श्रीकांत तिवारी, पंकज तिवारी, मोहित शर्मा, सौरव शर्मा, सचिन आदि मौजूद थे।