National News : आईटीबीपी करेगी बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा
ITBP will protect Badrinath, Kedarnath temple
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:46 PM
अजय के अनुसार, इस साल अक्टूबर में केदारनाथ मंदिर के पट सर्दियों के मौसम के लिए बंद होने से पहले उसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो गया था। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ मंदिर का भी मास्टर प्लान के तहत पुनर्विकास किया जा रहा है। अजय ने कहा कि हाल ही में किये गये जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के चलते केदारनाथ मंदिर अधिक संवेदनशील था, क्योंकि वहां कुछ वर्ष पहले चोरी की घटना हो चुकी है।
देहरादून। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को सर्दियों के दौरान बर्फ से ढके केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिरों की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से दोनों मंदिरों में आईटीबीपी के जवानों की तैनाती अहम थी।
National News
अजय के मुताबिक, सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण बदरीनाथ और केदारनाथ के स्थाई निवासियों के निचले इलाकों में चले जाने से ऊंचाई पर स्थित ये मंदिर लगभग खाली हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर की बाहरी दीवारों पर हाल ही में सोने की परत चढ़ाई गई है और इसकी सुरक्षा के लिए भी आईटीबीपी के जवानों की विशेष तौर पर तैनाती की गई है।
अजय के अनुसार, इस साल अक्टूबर में केदारनाथ मंदिर के पट सर्दियों के मौसम के लिए बंद होने से पहले उसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो गया था। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ मंदिर का भी मास्टर प्लान के तहत पुनर्विकास किया जा रहा है। अजय ने कहा कि हाल ही में किये गये जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के चलते केदारनाथ मंदिर अधिक संवेदनशील था, क्योंकि वहां कुछ वर्ष पहले चोरी की घटना हो चुकी है।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने दोनों मंदिरों के इर्द-गिर्द सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव एसएस संधू को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी जवानों की तैनाती का आग्रह गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था, जिसने हाल ही में संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।